रामपुर: थाना सिविल लाइन पर श्री महावीर सिंह यादव निवासी ग्राम रायपुर थाना सिविल लाइन द्वारा सूचना दी गयी कि उसके चचेरे भाई धनपाल सिंह यादव, कल्याण सिंह यादव (ताऊ) व अरविन्द यादव (भतीजा) निवासीगण ग्राम रायपुर तथा दो व्यक्ति अज्ञात द्वारा उसके भाई शिवधनी उम्र 24 वर्ष की लाइसेंसी बन्दूक से गोली मारकर हत्या कर दी गयी।
इस संबंध में थाना सिविल लाइन पर मु0अ0सं0 912/17 धारा 147/148/149/324/302/352/506 भादवि बनाम धनपाल सिंह आदि 5 व्यक्ति का अभियोग पंजीकृत किया गया।
दिनांक 04-12-2017 को थाना सिविल लाइन पर अभियुक्त धनपाल सिंह यादव को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी बन्दूक बरामद कर ली गयी। उल्लेखनीय है कि लाइसेंसी बन्दूक गिरफ्तार अभियुक्त धनपाल सिंह की है। शेष अभियुक्तों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं।
गिरफ्तार अभियुक्त
1-धनपाल सिंह यादव निवासी ग्राम रायपुर थाना सिविल लाइन जनपद रामपुर।
बरामदगी
1-घटना में प्रयुक्त लाइसेंसी बन्दूक