लखनऊ: समाजवादी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता श्री राजेन्द्र चैधरी ने कहा है कि भाजपा का चाल और चरित्र बदलनेवाला नहीं है। उसकी मातृ संस्था आर0एस0एस0 जन्म से द्विराष्ट्रवाद सिद्धांत की पोषक रही है और भाजपा की राजनीति भी उसी पर आधारित है। आज भी समाज के विभिन्न समुदायों के बीच दीवारे खड़ी करने और उनके बीच सौहार्द नष्ट करने की उसकी कोशिशें थमी नहीं है। हर घटना को एक विशेष रंग में रंगने की उसकी षडयंत्रकारी प्रवृत्ति निस्संदेह राष्ट्रीय एकता को खंडित करती है।
भाजपा नेतृत्व जानता है कि जनता के बीच उसकी साख में तेजी से गिरावट आई है। जनता केा उसके वादों पर यकीन नहीं रहा है। भाजपा के केन्द्रीय मंत्रियों और भाजपा सांसदों की चादर तार-तार दिखाई देने लगी है। एक साल में ऐसा कोई काम भाजपा की केन्द्र सरकार ने नहीं किया है जिसे जनता याद रखे। इस सबसे ध्यान बंटाने के लिए ही नए-नए आयोजनों पर गाढ़ी कमाई लुटाई जाती है ताकि लोग उसकी चमक दमक से ही भ्रमित होते रहें।
भाजपा ने संघ से मिलकर फिर उत्तर प्रदेश में सांप्रदायिक उन्माद फैलाने की रणनीति बनाना शुरू कर दिया है। सर्वोच्च अदालत में जो मामला विचाराधीन है उसमें नया विवाद पैदा करने की उसकी साजिशों पर समाजवादी सरकार की नजर है। श्री मुलायम सिंह यादव बहुत पहले यह स्पष्ट कर चुके हैं कि यह देश संविधान से चलेगा आस्था से नहीं। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव धर्मनिरपेक्षता से खिलवाड़ करनेवालों को छूट देनेवाले नहीं है। प्रदेश में कानून व्यवस्था बिगाड़ने वालों से सख्ती से निबटा जाएगा।
उत्तर प्रदेश में समाजवादी सरकार ने विकास की तमाम परियोजनाओं पर तेजी से काम शुरू कर दिया है। अधिकांश चुनावी वादे पूरे किए जा चुके हंै। मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव बिना किसी भेदभाव के समाज के सभी वर्गो के कल्याण कार्यक्रम चला रहे है। किसान, गरीब, नौजवान, अल्पसंख्यक इन सभी को सामाजिक, आर्थिक दृष्टि से समृद्ध बनाने का काम हो रहा है। विपक्ष इससे इतना हताश और कुंठित है कि वह अपनी भ्ूामिका निभाना भूलकर अनर्गल बयानबाजी और व्यर्थ के मुद्दों को उछालकर लोगों का ध्यान भटकाने में लग गया है। लेकिन प्रदेश की जनता जानती है कि कौन उसकी खुशहाली चाहता है और कौन आम लोगों को खुशहाल होते देखकर जलन का शिकार है।