मुंबई: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार एक बार फिर अब्बास-मस्तान के साथ काम करते नजर आ सकते हैं। जी हां आपको बता दें कि जाने माने निर्देशक अब्बास- मस्तान अपनी अपकमिंग फिल्म को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। अब्बास-मस्तान थ्रिलर फिल्म बनाने जा रहे हैं। ऐसी चर्चा है कि अब्बास-मस्तान की इस फिल्म में अक्षय कुमार काम कर सकते हैं।
आपको बता दे की अक्षय ने निर्देशक जोड़ी अब्बास-मस्तान के साथ खिलाड़ी, ऐतराज, अजनबी में काम किया है। ऐसी चर्चा है कि अब्बास-मस्तान 2016 में रिलीज हुई कोरियन फिल्म ‘टनल’ का हिंदी रीमेक बनाने जा रहे हैं। दोनों इस फिल्म की शूटिंग इसी साल के अंत तक शुरू करने का प्लान भी कर रहे हैं। फिल्म की लीड कास्ट और शूटिंग शेड्यूल के फाइनल होते ही दोनों इस प्रोजेक्ट की घोषणा कर देंगे।
कोरियन फिल्म ‘टनल’ एक ऐसे शख्स की कहानी है जो एक दिन घर लौटते समय अपनी बेटी के लिए बर्थडे केक ले जाते हुए एक टनल में फंस जाता है। फिल्म का हीरो जब अपने घर लौटते हुए टनल से गुजर रहा होता है उसी दौरान टनल के दोनों छोर पर मलबा गिर जाता है, जिससे टनल के दोनों रास्ते ब्लॉक हो जाते हैं। फिल्म टनल के अंदर फंसे हीरो के सरवाइवल की कहानी को कहती है।
ऐसी चर्चा है कि यह फिल्म अक्षय कुमार को ऑफर की गई है। उन्हें स्क्रिप्ट बहुत पसंद आई है और संभवत: वे यह फिल्म करेंगे। आपको बता दें कि अक्षय कुमार की जल्द ही नई फिल्म रिलीज होने जा रही हैं। अक्षय कुमार की फिल्म गोल्ड अगले महीने रिलीज होने जा रही हैं। इसके अलावा अक्षय आगामी फिल्म केसरी को लेकर भी खासे सुर्खइयों में छाए हुए हैं।