देहरादून: मुख्यमंत्री हरीश रावत ने शनिवार देर रात बीजापुर अतिथि गृह में नंदा फाउडेंशन द्वारा प्रकाशित पत्रिका ‘‘ नारी में शक्ति’’ का विमोचन किया। पत्रिका विमाचन के अवसर पर मुख्मयमंत्री श्री रावत ने कहा कि राज्य के विकास में नारी सशक्तिकरण की महत्वपूर्ण भूमिका है। राज्य सरकार राज्य में नारी सशक्तिकरण पर विशेष बल दे रही है। आर्थिक स्वालम्बन ही नारी सशक्तिकरण का आधार है। उत्तराखण्ड की आर्थिकी व कृषि क्षेत्र में महिलाओं की महत्वपूर्ण भूमिका है।
विमोचन के अवसर पर पत्रिका संपादक नीलम ढौंडियाल तथा कौशल्या देवी आदि उपस्थित थे।
