देहरादून: मुख्यमंत्री हरीश रावत व केन्द्रीय पर्यटन मंत्री डा0 महेश शर्मा ने बुधवार को बीजापुर हाउस में होटल मेनेजमेन्ट संस्थान रामनगर का शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री श्री रावत ने रामनगर के लोगो को संस्थान के लिए बधाई दी। मुख्यमंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री होटल मेनेजमेन्ट संस्थान के शिलान्यास के लिए रामनगर जाने वाले थे परन्तु भारी वर्षा के कारण जा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम स्थगित करना पड़ा तथा बीजापुर हाउस से ही सस्थान का औपचारिक शिलान्यास किया गया। उन्होंने कहा कि यह संस्थान न केवल राज्य के लोगो के अपितु सम्पूर्ण देश के लोगो के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। रामनगर में शीघ्र ही बस स्टेशन व बाईपास भी स्थापित होने जा रहा है। एक महाविद्यालय की स्थापना से सम्बन्धित शासनादेश भी शीघ्र ही जारी किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि राज्य का सर्विस सेक्टर बड़ी तेजी से विकास कर रहा है साथ ही हाॅस्पिीटीलिटी क्षेत्र का इसमें बहुत बड़ा योगदान है। हम देश विदेश में सुरक्षित उत्तराखण्ड का संदेश देने में सफल रहे है। इस वर्ष चारधाम पर पहुचंने वाले यात्रियों का एक सर्वकालिक रिकाॅर्ड बना। इस वर्ष 3 करोड़ लोग कावंड़ यात्रा पर पहुंचे। इस वर्ष कांवड़ यात्री उन क्षेत्रों में भी गये जहाॅ सामान्यतः पहले नही जाते थे। राज्य सरकार पर्यटन की दृष्टि से छोटे-छोटे सर्किट विकसित कर रही है। राज्य में ऐरा स्पोर्टस, वाटर स्पोर्टस व ईको टूरिज्म के साथ ही बटरफलाई पार्क, बर्ड पार्क आदि भी विकसित किये जा रहे है। राज्य सरकार राज्य में पर्यटन की दृष्टि से नए आकर्षण स्थल विकसित कर रही है। मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि इंटिग्रेटेड अप्रोच के साथ छोटे पर्यटन सर्किट विकसित किये जा रहे है। इस अवसर पर केन्द्रीय पर्यटन मंत्री डा0 महेश शर्मा ने आश्वासन दिया कि उत्तराखण्ड के पर्यटन को विकसित करने के लिए राज्य व केन्द्र सरकार मिलकर कार्य करेगे। केन्द्र सरकार राज्य सरकार के साथ पूरा सहयोग करेगी।
इस अवसर पर पर्यटन मंत्री दिनेश धनै, पर्यटन सचिव शैलेश बगोली आदि भी उपस्थित थे। श्री रावत ने रामनगर के लोगो को संस्थान के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह संस्थान न केवल राज्य के लोगो के अपितु सम्पूर्ण देश के लोगो के लिए लाभकारी सिद्ध होगा। रामनगर में शीघ््रा ही बस स्टेशन व बाईपास भी स्थापित होने जा रहा है। एक महाविद्यालय की स्थापना से सम्बन्धित शासनादेश भी शीघ््रा ही जारी किया जायेगा। मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि राज्य का सर्विस सेक्टर बड़ी तेजी से विकास कर रहा है साथ ही हाॅस्पिीटीलिटी क्षेत्र का इसमें बहुत बड़ा योगदान है। हम देश विदेश में सुरक्षित उत्तराखण्ड का संदेश देने में सफल रहे है। इस वर्ष चारधाम पर पहुचंने वाले यात्रियों का एक सर्वकालिक रिकाॅर्ड बना। इस वर्ष 3 करोड़ लोग कावंड़ यात्रा पर पहुंचे। इस वर्ष कांवड़ यात्री उन क्षेत्रों में भी गये जहाॅ सामान्यतः पहले नही जाते थे। राज्य सरकार पर्यटन की दृष्टि से छोटे.छोटे सर्किट विकसित कर रही है। राज्य में ऐरा स्पोर्टसए वाटर स्पोर्टस व ईको टूरिज्म के साथ ही बटरफलाई पार्कए बर्ड पार्क आदि भी विकसित किये जा रहे है। राज्य सरकार राज्य में पर्यटन की दृष्टि से नए आकर्षण स्थल विकसित कर रही है। मुख्यमंत्री श्री रावत ने कहा कि इंटिग्रेटेड अप्रोच के साथ छोटे पर्यटन सर्किट विकसित किये जा रहे है। इस अवसर पर केन्द्रीय पर्यटन मंत्री डा0 महेश शर्मा ने आश्वासन दिया कि उत्तराखण्ड के पर्यटन को विकसित करने के लिए राज्य व केन्द्र सरकार मिलकर कार्य करेगे। केन्द्र सरकार राज्य सरकार के साथ पूरा सहयोग करेगी।
इस अवसर पर पर्यटन मंत्री दिनेश धनै, पर्यटन सचिव शैलेश बगोली आदि भी उपस्थित थे।
