रुद्रप्रयाग: जिले की 31 सूत्रीय मांगों को लेकर भाजपा के वरिष्ठ नेता भरत सिंह चौधरी का आमरण-अनशन शुरू हो गया है। उनके साथ युवा नेता भूपेन्द्र भंडारी भी आमरण-अनशन पर बैठ गए हैं। आंदोलन के समर्थन में सैकड़ों जनप्रतिनिधियों और जनता ने बड़ी संख्या में पहुंचकर आमरण अनशन को समर्थन देने का एलान किया।
जिला मुख्यालय के कलक्ट्रेट में चल रहे आंदोलन को संबोधित करते हुए भाजपा के वरिष्ठ नेता भरत सिंह चौधरी ने कहा कि रुद्रप्रयाग की उपेक्षा अब बर्दाष्त नहीं की जाएगी। राज्य और जिला गठन के बाद से रुद्रप्रयाग उपेक्षित है। हमारी लड़ाई रुद्रप्रयाग के विकास की है। है। यहां के नौजवानोंं के भविश्य की लड़ाई है। नेतृत्वविहीन हो गए अपने जनपद के विकास के लिए कोई भी कुर्बानी देनी पड़े, हम पीछे नहीं हटेंगे। उन्होंने कहा कि जनपद निर्माण के 18 साल बाद भी जिला सहकारी बैंक की स्थापना नहीं हो पाई। जिला मुख्यालय में एक अदद डिग्री कॉलेज नहीं है। कई सड़कों का निर्माण अधूरा पड़ा है और पेयजल योजनाएं लटकी हुई हैं। श्री चौधरी ने कहा कि इस बार जनता को पैराषूट प्रत्याषियों का सफाया करना होगा। तभी रुद्रप्रयाग का विकास पटरी पर लौट सकता है। अनशनकारी युवा नेता भूपेन्द्र भंडारी ने कहा कि नेतृत्वविहीन जनपद में जनपदवासियों एवं जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वह सरकार का ध्यान जनता की ओर आकर्शित करवाने का प्रयास करें। क्योंकि यदि ऐसा नहीं किया गया तो अधिकारी कर्मचारी बेलगाम हो जाएंगे, जिसका खामियाजा जनता को भुगतना पड़ेगा।
आंदोलन के समर्थन में ज्येश्ठ प्रमुख मोहन सिंह सिंधवाल, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कप्रवान, पूर्व ज्येश्ठ प्रमुख अर्जुन सिंह गहरवार, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनूप सेमवाल, मंडल महामंत्री धर्मवीर सिंह रावत, हरी सिंह चौधरी, हरी सिंह राणा, राकेश राणा, ललिता प्रसाद चमोला, अनसूया प्रसाद जोषी, हर्शवर्द्धन बैंजवाल, नरेन्द्र सिंह पंवार, धन सिंह राणा, शत्रुघ्न सिंह नेगी, जसपाल भारती, सुरेन्द्र सिंह रावत, कैलाश भटट, सुरेन्द्र सिंह बिश्ट, ग्राम प्रधान तूना चन्द्र लाल, भूपेन्द्र सिंह बिश्ट, भूपाल सिंह रावत, सुभाश पुरोहित, श्रीचंद सिंह बिश्ट, गौरव चौधरी समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। संचालन धर्मवीर रावत ने किया।
