देहरादून: कार्यवाहक जिलाधिकारी/मुख्य विकास अधिकारी आलोक कुमार पाण्डेय की अध्यक्षता में तहसील विकासनगर के सभाकक्ष में तहसील दिवस का आयोजन किया गया जिसमें 43 शिकायतें दर्ज की गई जिसमें सबसे ज्यादा शिकायतें राजस्व विभाग से सम्बन्धित भूमि विवाद की दर्ज हुई।
तहसील दिवस की अध्यक्षता करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये है कि तहसील दिवस में प्राप्त होने वाली शिकायतो एंव समस्याओं का निराकरण एक सप्ताह के अन्तर्गत हो जाना चाहिए ताकि आवेदनकर्ता को अपनी समस्या को लेकर अनावश्यक अधिकारियों के चक्कर न लगाने पडे। उन्होने स्पष्ट निर्देश दिये है कि समस्याओं का समाधान न होने की दशा में सम्बन्धित अधिकारी के विरूद्व आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी। जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी सम्बन्धित अधिकारी की होगी। तहसील दिवस में कुल 43 शिकायते दर्ज की गई है जिसमें सबसे अधिक शिकायतें राजस्व विभाग सेे सम्बन्धित भूमि विवाद की दर्ज की गई। मुख्य विकास अधिकारी ने उप जिलाधिकारी विकासनगर हरगिरी को निर्देश दिये है कि वह सम्बन्धित आवेदनकर्ताओं के मौके पर जाकर वस्तु स्थिति की जानकारी प्राप्त करते हुए आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करे। तहसील दिवस में सरस्वती विहार डाकपत्थर के निवासियों द्वारा क्षेत्र में बरसात के समय जलभरा की समस्या से अवगत कराया गया जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने उप जिलाधिकारी विकासनगर को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिये। इस अवसर पर क्षेत्र वासियों द्वारा क्षेत्र में विद्युत लाईने झूलने तथा विद्याुत खम्बों को बदलने की शिकायत दर्ज कि गई जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने विद्याुत विभाग के अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। तहसील दिवस में ग्राम पंचायत जमनीपुर के मल्लाराम ने अपने शहीद भाई के नाम पर गंाव में शहीद द्वार बनाने हेतु आवदेन किया गया जिस पर मुख्य विकास अधिकारी ने जिला पंचायत राज अधिकारी मौ. मुस्तफा खान को ग्राम सभा का निरीक्षण करते हुए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये। तहसील दिवस में पेंशन के लिए भी आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिस पर सम्बन्धित अधिकारी को आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये।
