देहरादून: मुख्यमंत्री हरीश रावत से सचिवालय में उपनल कर्मचारी महासंघ के प्रतिनिधियों ने भेंट की। उन्होंने उपनल के माध्यम से विभिन्न विभागों में कार्यरत महिला कार्मिकों को मातृत्व अवकाश की सुविधा प्रदान के लिये मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
मुख्यमंत्री श्री रावत ने महिला कार्मिकों का आह्वान किया कि वे महिलाओं में एनीमिया व ल्यूकारिया जैसी बीमारियों की रोकथाम में भी सहायोगी बने। उन्होंने कहा कि इसमें सरकार के साथ ही सामाजिक सहयोग मिले तो इसमें सफलता पायी जा सकती है। उन्होंने उपनल कर्मियों की विभिन्न समस्याओं के समाधान का भी आश्वासन दिया। इस अवसर पर रवि पंचैरी सहित बड़ी संख्या में उपनल कर्मी मौजूद थे।
