लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने पीलीभीत के पूर्व विधायक श्री बी0के0 गुप्ता के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
अपने शोक सन्देश में मुख्यमंत्री जी ने कहा कि श्री बी0के0 गुप्ता एक लोकप्रिय जनप्रतिनिधि थे। वे हमेशा अपने क्षेत्र के विकास के लिए प्रयत्नशील रहते थे। श्री गुप्ता के निधन से जनता ने अपना एक सच्चा हितैषी खो दिया है।
मुख्यमंत्री जी ने दिवंगत आत्मा की शान्ति की कामना करते हुए स्व0 श्री गुप्ता के शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है।