बैंगलुरू/देहरादून: मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत बैंगलुरू स्थित बसवानागुड़ी में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्वर्गीय अनंत कुमार की स्मृति में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में सम्मिलित हुए। मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र ने स्वर्गीय अनंत कुमार को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनका भावपूर्ण स्मरण किया।
मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि श्री अनंत कुमार जी एक कुशल प्रशासक, संगठनकर्ता व लोकप्रिय नेता थे। उनके निधन से देश को अपूरणीय क्षति हुई है। अनंत जी उत्तराखण्ड के सच्चे शुभचिंतक थे। उत्तराखण्ड के लिए वे काफी कुछ करना चाहते थे। श्री अनंत कुमार जी सदैव उत्तराखण्ड वासियों की स्मृति में बने रहेंगे।