पौड़ी: आओ मनाये हरेला, गाये झुमैलो कार्यक्रम के तहत आज पर्यटन, संस्कृति, युवा कल्याण एवं धर्मस्व तथा मा0 जनपद प्रभारी मंत्री श्री दिनेश धनै द्वारा जनपद के बुवाखाल मार्ग पर रांई वन पंचायत एवं ल्वाली मोटरमार्ग के समीप गढ़वाल वन प्रभाग द्वारा आयोजित वृक्षारोपण में बढ़चढ़ कर प्रतिभाग कर वृक्ष लगाये गये।
इस दौरान मा0 मंत्रीजी ने कहा कि यह हर्ष का विषय है कि मा0 मुख्यमंत्रीजी की पहल पर इतनी बढ़ी संख्या में वृक्षारोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है जिससे प्रदेश को हरा-भरा बनाया जा सके और पलायन रोका जा सके। उन्होंने कहा कि आज हमारी पीढ़ी मूलभूत संस्कृति से वंचित हो रही है जिसे देखते हुए मा0 मुख्यमंत्रीजी के द्वारा उत्तराखण्ड की संस्कृति को बचाने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्रीजी की सोच प्रदेश को हरा-भरा बनाना एवं प्रदेश से पलायन को रोकना है। उन्होंने कहा कि विकास की दौड़ में अक्सर मानव अपनी नित्य प्रति आवश्यकताओं की पूर्ति हेतु रोजगार, धन कमाने की होड़ में पर्वतीय क्षेत्रों से मैदानी क्षेत्रों की ओर पलायन कर रहा है जिसके कारण पर्वतीय क्षेत्र खाली होते जा रहे हैं जिसका सबसे बुरा प्रभाव यहां की संस्कृति पर पड़ रहा है तथा संस्कृति विलुप्त होती जा रही है। उन्होंने कहा कि मा0 मुख्यमंत्रीजी द्वारा पर्वतीय क्षेत्र विलुप्त हो रही संस्कृति, रीति रिवाजों, धार्मिक प्रथाओं और आपसी सौहार्द बनाये रखने हेतु इस वर्ष से संस्कृति के स्वरुप में प्राचीन परम्परा को पुनर्जीवित रहने के लिये प्रदेश स्तर पर एक नई पहल शुरू करते हुए कुमाऊं क्षेत्र में हरेला गढ़वाल क्षेत्र झुमैला तथा रवांई क्षेत्र में रांसौं कार्यक्रम मनाये जाने का निर्णय लेते हुए उत्तराखण्ड के लिये एक अच्छी पहल की है। मा0 मंत्रीजी ने उत्तराखण्ड में होने वाले मंडुवा, झंगोरा, गहथ, भट्ट, गहथ, आदि मोटे अनाज व फलों के अधिक उत्पादन की इस दौरान कही। उन्होंने वहां उपस्थित विभिन्न महिला मंगलदलों से अनुरोध किया कि हमें वृक्ष लगाने के साथ ही उनकी रक्षा भी करनी होगी तभी यह हरेला पर्व सफल होगा। उन्होंने कहा कि हरेला पर्व को एक आंदोलन के रुप में लेना होगा और प्रत्येक व्यक्ति को अपने जीवन में एक से अधिक वृक्ष लगाने का प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मातृशक्ति देश की शक्ति होती है। मातृशक्ति को इस हरेला कार्यक्रम को गति देनी होगी। इसके साथ ही पूर्व विधायक पृथ्वीपाल चैहान, नगरपालिका अध्यक्ष यशपाल बेनाम, जिलाधिकारी चन्द्रशेखर भट्ट, पुलिस अधीक्षक अजय जोशी, मुख्य विकास अधिकारी सोनिका, उप जिलाधिकारी सद्र पीएल शाह एवं प्रभागीय वनाधिकारी लक्ष्मण सिंह रावत, सरपंच जगदीश सिंह रावत द्वारा भी वृक्ष लगाये गये तथा वृक्ष लगाने के पश्चात स्थानीय महिलाओं द्वारा झुमैलो गीत का गायन किया गया। इसके पश्चात जिला प्रशासन एवं संस्कृति विभाग के माध्यम से पे्रक्षागृह में आयोजित कार्यक्रम आओ मनायें हरेला गायें झुमैलो का मा0 मंत्रीजी, जिलाधिकारी, मुख्य विकास अधिकारी, प्रभागीय वनाधिकारी, नगरपालिका अध्यक्ष, पूर्व विधायक पृथ्वीराज चैहान द्वारा सामूहिक रुप से द्वीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी ने मा0 मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह्, बुके एवं अंगवस्त्र भेंट कर उनका स्वागत किया। इस उपलक्ष्य में समस्त विकासखण्डों से आयी महिला मंगलदलों की 31 टीमों द्वारा झुमैलो गीतों के साथ ही विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तृतियां दी गई जिसमें से विजेता टीमों को पुरस्कृत भी किया गया। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी वेद प्रकाश, परियोजना निदेशक विक्रम सिंह, मुख्य कृषि अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पर्यटन अधिकारी, जिला उद्यान अधिकारी, पत्रकारगण सहित युवक एवं महिला मंगलदलों द्वारा प्रतिभाग किया गया। मंच का संचालन गणेश खुगशाल ‘गणी‘ द्वारा किया गया। निर्णायक मण्डल में त्रिभुवन उनियाल, अनिल बिष्ट, मोहन रावत, गणेश वीरान रहे।