लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने सभी देशवासियों को धन तेरस, दीपावली, गोवर्धन पूजा तथा भाईदूज की बधाई देते हुए सबके सुखद एवं स्वस्थ जीवन की कामना की है।
श्री यादव ने कहा कि दीप पर्व के उपरांत गोवर्धन पूजा का पर्व समृद्धि और दीर्घजीवन की शुभकामना के साथ सद्भाव के वातावरण में मनाया जाना चाहिए।
