नई दिल्ली: मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने दावा किया है कि शुक्रवार आठ मार्च तक प्रदेश में करीब 25 लाख किसानों के 10 हजार करोड़ के कर्ज माफ हो जाएंगे। इन किसानों को बैंकों से नो-ड्यूज का सर्टिफिकेट मिल जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसारकमलनाथ ने कहा कि भाजपा जिस हाल में मध्य प्रदेश को छोड़कर गई है, वो किसी से छिपा नहीं है।
हमारी सरकार को खजाना खाली मिला। किसानों की आत्महत्या व महिलाओं के साथ दुष्कर्म के मामले में नंबर एक राज्य था। यही स्थिति युवा बेरोजगारों की है। सरकार इन चुनौतियों से पार पाने के लिए काम कर रही है।