हरिद्वार: प्रदेश के मुख्यमंत्री हरीश रावत ने हरिद्वार में महर्षि कश्यप घाट, महामना मालवीय घाट एवं महाराजा अग्रसेन घाट का उद्घाटन किया। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देश दिया कि हरकी पेड़ी से शहरी क्षेत्र तक गंगा के किनारे वाटिकाओं का निर्माण किया जाए। इन वाटिकाओं में वन विभाग के माध्यम से अलग-अलग प्रजाति के वृक्ष लगाने को कहा। इसके लिए जगह का डेवलपमेण्ट का कार्य एच.आर.डी.ए. करेगी। उन्होंने पार्कों को विकसित करने तथा घाटों का निर्माण करने तथा सौन्दर्यीकरण करने को कहा। श्री रावत ने कहा कि शीघ्र ही एक तिराहे का नाम महर्षि कश्यप के नाम पर रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि अति पिछड़े एवं कमजोर वर्ग के समाज के लोगों के लिए शिक्षा की स्थिति का अध्ययन किया जा रहा है इसमें सुधार के लिए राज्य सरकार प्रयासरत है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कांवड़ मेले के बाद भगत सिंह चैक पर जल भराव की समस्या का भी समाधान किया जायेगा।
इस अवसर पर पूर्व विधायक अम्बरीश कुमार, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष सतपाल ब्रहम्चारी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष राव अफाक अली, श्यामसुन्दर शास्त्री, अशंुल श्रीकुंज, तेलू राम, संतोष चैहान ,पूनम भगत, मौनिका जैन, मुख्यमंत्री के ओ.एस.डी. पुरूषोत्तम शर्मा, जिलाधिकारी हरबंस सिंह चुघ, सुरेन्द्र कश्यप, रामसिंह कश्यप आदि उपस्थित थे।
