लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने दीपावली के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनकी सुख-समृद्धि की कामना की है।
आज यहां जारी एक बधाई संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि दीपावली असत्य, अन्याय एवं शोषण के विरुद्ध संघर्ष एवं विजय का उत्सव है। उन्होंने इस पर्व को सामाजिक सद्भाव एवं आपसी भाईचारे के साथ मनाने की अपील की।
श्री यादव ने कहा कि प्रकाश पर्व पर हमें पटाखों आदि के इस्तेमाल से पर्यावरण को होने वाले नुकसान का भी ध्यान रखना चाहिए।
