देहरादून: मुख्यमंत्री हरीश रावत से बागेश्वर के वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामदत्त जोशी ने भेंट की। श्री जोशी ने मुख्यमंत्री श्री रावत से प्रदेश में चयनित ग्राम पंचायत विकास अधिकारियों के पदों पर शीघ्र नियुक्ति का अनुरोध किया।
मुख्यमंत्री श्री रावत ने उन्हे आश्वासन दिया कि इस सम्बंध में शीघ्र आवश्यक कार्यवाही हेतु सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया जायेगा।
