इन दिनों टीवी क्वीन एकता कपूर अपने आने वाले पॉपुलर सीरियल ‘कसौटी जिंदगी की 2’ के लॉन्च को लेकर सुर्खियों में है। सोमवार को शो का पहला एपिसोड टेलिकास्ट हुआ है जिसे लोगों ने बहुत पसंद किया है।
लोगों ने शो को लेकर लोगों ने ट्विट कर अपने रिएक्शन दिए हैं। जिसे देख एकता कपूर की खुशी का ठिकाना नहीं है। लोगों को पहला एपिसोड बहुत पसंद आया है। पहले एपिसोड में कोमोलिका को नहीं दिखाया गया है। अब फैंस दूसरा एपिसोड देखने के लिए बेताब हैं। इसके साथ ही लोग कोमोलिका की भी झलक देखने के लिए तरस रहे हैं। वहीं ‘कसौटी जिंदगी की’ के पहले सीजन में कोमोलिका बन सबका दिल जीतने वाली उर्वशी ढोलकिया ने खुद हिना खान को इसके लिए बधाई देते हुए ऑल दी बेस्ट विश किया है। जिससे ये तो साबित हो गया है कि इस सीजन में हिना खान ही कोमोलिका का रोल करने वाली हैं।
एक इंटरव्यू में उर्वशी ने कहा कि कुछ साल पहले एकता ने उन पर भरोसा करके ये रोल उन्हें दिया था। अब वो ये हिना खान के साथ कर रही हैं। मुझे भरोसा है कि हिना इस रोल के साथ इंसाफ करेंगी। एकता का ये शो अनाउंस होने के साथ से ही सुर्खियों में छाया हुआ हैं। पहले तो लोगों को शो की प्ररणा का इंतजार था। जिसे एकता एरिका फर्नांडीस के रूप में दर्शकों के सामने रख दिया। फिर फैंस को शो के अनुराग का बरे में जनने के लिए बेकरारी होने लगी हैं। जिसे आज एकता ने इस प्रोमो के जरिए इंटरड्यूर करवाया हैं।
इसके अलावा इसमें कपिल शर्मा की कोस्टार सुमोना चक्रवर्ती भी इस सीरियल का हिस्सा बनने जा रही हैं। बताया गया है कि वे इस सीरियल में एक अहम भूमिका निभाती नजर आयेंगी। लोगों को अगुराग और फ्रेरणा के बाद अब कोमोलिका का बेसब्री से इंतजार है। लोग मिस्टर बजाज और कोमोलिका को जल्द से जल्द देखना चाहते हैं। वहीं कुछ लोगों ने कहा है कि ये पुरानी लव स्टोरी है। लोगों के पहले ऐपिसोड पर मिला-जुला कर रिएक्शन आए हैं।