नई दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्रालय ने अपने यू-ट्यूब चैनल की शुरुआत की है। गृह राज्यमंत्री श्री किरेन रिजीजू ने वीडियो ‘साल एक शुरुआत अनेक’ के साथ आज यहाँ एक सादे समारोह में चैनल की शुरुआत की। ‘साल एक शुरुआत अनेक’ लगभग 10 मिनट की अवधि का एक लघु वीडियो है, जिसमें सरकार के पहले वर्ष के दौरान गृह मंत्रालय की उपलब्धियां शामिल हैं। भूमि और समुद्रतटीय सीमाओं में कानून व्यवस्था कायम रखने से लेकर गृह मंत्रालय की गतिविधियों का इतना बड़ा क्षेत्र है कि शायद ही देश का कोई व्यक्ति इस मंत्रालय के कार्यों से अनजान हो! २० डिवीजनों से बना गृह मंत्रालय केंद्रीय सचिवालय का सबसे बड़ा मंत्रालय है।
