देशव्यापी कोविड-19 टीकाकरण अभियान के 28वें दिन 77.66 लाख स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों और अग्रिम पंक्ति के कर्मियों का टीकाकरण किया गया। अनंतिम रिपोर्ट के अनुसार, आज शाम 6 बजे तक, 1,63,587 सत्रों के माध्यम से कोविड-19 के खिलाफ 77,66,319 लाभार्थियों का टीकाकरण किया गया। इसमें 58,65,813 (58.9%) स्वास्थ्य देखभाल और 19,00,506 (21.2%) अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी शामिल हैं।
देशव्यापी टीकाकरण के 28वें दिन आज शाम 6 बजे तक कुल 2,61,309 लाभार्थियों का टीकाकरण हुआ था. अनंतिम आंकड़ों के अनुसार, इनमें 50,837 स्वास्थ्य देखभाल कर्मचारी और 2,10,472 अग्रिम पंक्ति के कर्मचारी शामिल हैं। आज की अंतिम रिपोर्ट को देर रात तक तैयार हो जाएगी।
आज 35 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में कोविड टीकाकरण किया गया।
क्रम संख्या | राज्य/केंद्र शासित प्रदेश | टीकाकरण के लाभार्थी |
1 | अंडमान निकोबार द्वीप | 3454 |
2 | आंध्र प्रदेश | 3,48,280 |
3 | अरूणाचल प्रदेश | 14,902 |
4 | असम | 1,21,048 |
5 | बिहार | 4,51,621 |
6 | चंडीगढ़ | 8017 |
7 | छत्तीसगढ़ | 2,45,114 |
8 | दादरा और नगर हवेली | 2890 |
9 | दमन और दीव | 1095 |
10 | दिल्ली | 1,66,725 |
11 | गोवा | 12214 |
12 | गुजरात | 6,61,508 |
13 | हरियाणा | 1,94,124 |
14 | हिमाचल प्रदेश | 72,191 |
15 | जम्मू और कश्मीर | 1,11,470 |
16 | झारखंड | 1,84,568 |
17 | कर्नाटक | 4,90,746 |
18 | केरल | 3,40,223 |
19 | लद्दाख | 2854 |
20 | लक्षद्वीप | 920 |
21 | मध्य प्रदेश | 5,09,168 |
22 | महाराष्ट्र | 6,33,519 |
23 | मणिपुर | 18935 |
24 | मेघालय | 12659 |
25 | मिजोरम | 11332 |
26 | नगालैंड | 9,073 |
27 | ओडिशा | 3,90,302 |
28 | पुदुचेरी | 5514 |
29 | पंजाब | 1,01,298 |
30 | राजस्थान | 5,92,412 |
31 | सिक्किम | 8335 |
32 | तमिलनाडु | 2,11,762 |
33 | तेलंगाना | 2,71,754 |
34 | त्रिपुरा | 64,773 |
35 | उत्तर प्रदेश | 8,31,556 |
36 | उत्तराखंड | 1,04,052 |
37 | पश्चिम बंगाल | 4,70,912 |
38 | विविध | 84,999 |
कुल | 77,66,319 |
12 राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों में कुल पंजीकृत स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों में से 70 फीसदी से ज्यादा का टीकाकरण हो चुका है। इन राज्यों में बिहार, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश, ओडिशा, उत्तराखंड, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, केरल, लक्षद्वीप, मिजोरम, राजस्थान और सिक्किम शामिल हैं।
क्रम संख्या | राज्य/केंद्र शासित प्रदेश | प्रतिशत |
1. | बिहार | 80.2% |
2. | त्रिपुरा | 78.8% |
3. | मध्य प्रदेश | 75.8% |
4. | ओडिशा | 75.7% |
5. | उत्तराखंड | 74.6% |
6. | छत्तीसगढ़ | 72.7% |
7. | हिमाचल प्रदेश | 72.2% |
8. | केरल | 71% |
9. | लक्षद्वीप | 70.7% |
10. | मिजोरम | 70.5% |
11. | राजस्थान | 70.2% |
12. | सिक्किम | 70.1% |
दूसरी तरफ, आठ राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों ने पंजीकृत स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों के 40 प्रतिशत से भी कम टीकाकरण कवेरज की जानकारी दी है। इनमें दिल्ली, मेघालय, पंजाब, मणिपुर, तमिलनाडु, चंडीगढ़, नगालैंड और पुडुचेरी शामिल हैं।
टीकाकरण की संख्या सबसे ज्यादा वाले 10 राज्यों में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, जम्मू एवं कश्मीर, पश्चिम बंगाल, गुजरात, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, झारखंड और ओडिशा शामिल हैं।
अब तक कुल 33 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह कुल टीकाकरण का 0.0004% है। अस्पताल में भर्ती होने वाले 33 मामलों में, 21 को इलाज के बाद छुट्टी दी गयी है, जबकि 10 लोगों की मौत हो गई और दो लोगों का इलाज जारी है। बीते 24 घंटे में, एनाफिलैक्सिस से पीड़ित एक व्यक्ति का मुर्शिदाबाद मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल, पश्चिम बंगाल में उपचार किया गया और उसे छुट्टी दे दी गयी है।
अब तक कुल 24 मौतें दर्ज की गई हैं। यह कुल टीकाकरण का 0.0003% है। 24 में से, नौ लोगों की मौत अस्पताल में, जबकि 15 लोगों की मौत अस्पताल के बाहर दर्ज की गई है।
बीते 24 घंटे में मौत का एक भी नया मामला सामने नहीं आया है।
आज की तारीख तक टीकाकरण को बताने से जुड़ा गंभीर/कठिन टीकाकरण के बाद प्रतिकूल घटना /मौत का एक भी मामला सामने नहीं आया है।
राज्यों/केंद्र शासित प्रदेशों को सलाह दी गई है कि सभी स्वास्थ्य देखभाल कर्मियों का 20 फरवरी 2021 तक और 25 फरवरी 2021 तक मोप-अप राउंड (अंतिम दौर) के माध्यम से कम से कम एक बार टीकाकरण निर्धारित किया जाना चाहिए।
अग्रिम पंक्ति के सभी कर्मचारियों के लिए 1 मार्च 2021 तक कम से कम एक बार टीकाकरण निर्धारित करने और छह मार्च तक मोप-अप राउंड की सलाह दी गई है।