देहरादून: जिलाधिकारी रविनाथ रमन ने समस्त जनपद वासियों को ईद उल जुहा की मुबारकबाद दी ईद के पावन पर्व की मुबारकबाद देते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि भारत वर्ष में मनाये जाने वाले प्रत्येक पर्व सौहार्द और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। हम सबको शांति और आपसी भाईचारे के साथ इन पर्वों को मनाना चाहिए। अपने आस-पास के महौल को सौहार्द पूर्ण बनाये रखना हम सबकी नैतिक जिम्मेदारी है। सभी धर्मों के पर्व उत्साह और उल्लास से परिपूर्ण है, इनको और अधिक सुखद व आनन्द पूर्वक मनाना चाहिए। जिलाधिकारी की ओर से से पुलिस प्रशासन को सुरक्षा के चाक-चैबन्ध इन्तजाम किये जाने के निर्देश दिये। पुलिस प्रशासन ने भी प्रत्येक स्थिति से निपटने के लिए तत्पर रहने की बात कही। जिलाधिकारी ने समस्त जनपदवासियों से अपील करते हुए कहा कि किसी भी अफवाह में न आकर विवादित स्थित से बचा जाए। जिलाधिकारी ने अफवाह फैलाने वालों से सख्ती से निपटने के निर्देश पुलिस प्रशासन को दिये।
