देहरादून: गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री प्रकाश पन्त की अध्यक्षता में विधान सभा सभा कक्ष में गन्ना विकास विभाग की सम्बन्ध में बैठक हुई।
उत्तराखण्ड के चीनी मिलों के सुधार के सम्बन्ध में सुझाव प्राप्त करने के सम्बन्ध में कर्मचारी संगठनों के साथ बैठक की गई। बैठक में निर्णय लिया गया की समस्त चीनी मिलों की एक निश्चित अवधि में स्पेशल आडिट की जायेगी एवं जिम्मेदारी निर्धारित की जायेगी। बैठक में कहा गया चीनी, सीरा एवं बगास के निस्तारण की विधिवत व्यवस्था की जायेगी। फेडरेशन चीनी बिक्री के लिए प्रतिदिन रेट निर्धारित बिक्री के लिए जवाबदेह होगा। व्यापारियों को कुल 5 दिन का समय दिया जायेगा, 3 दिन निर्धारित धनराशि जमा करने हेतु एवं 2 दिन उठान हेतु समय दिया जायेगा।
शुगर फेडरेशन प्रतिदिन शुगर मिल को एडवाइजरी जारी करके चीनी के दाम घोषित करेगी। प्रतिदिन के दाम का निर्धारण इण्डेक्स के आधार पर करेगी। इससे शुगर मिलों को यह अवसर मिलेगा कि वह रिटेल में निर्धारित न्यूनतम दाम से अधिक दाम पर भी अपनी चीनी बेच सकते हैं।
दीर्घकालिक समस्या सुधार रणनीति के तहत चीनी मिलों को आधुनिकीकरण किया जायेगा। इसके तहत 2 चीनी मिलों का यू0जे0वी0एन0एल0 से अनुबन्ध किया गया है। इसे शीघ्र प्रारम्भ किया जायेगा।
एथनाल एवं सम्बन्धित उत्पाद बनाने के लिए डिटेल प्रोजेक्ट रिपोर्ट की मांग की गई। इससे चीनी मिलों की आर्थिक स्थिति को सुधारा जायेगा। फेडरेशन बेहतर वातावरण में कार्य करे। इसके लिए कर्मचारियों से निरन्तर सुझाव लेकर संवादहीनता दूर की जायेगी।