नई दिल्ली: केंद्रीय मंत्री एमजे अकबर ने विदेश दौरे से वापस भारत लौट आए हैं। इससे पहले उन्होंने ईमेल के माध्यम से अपना इस्तीफा भेज दिया था। भारत आने के बाद खुद पर लगे लगे तमाम यौन शोषण के आरोपों का जवाब देते हुए एमजे अकबर ने कहा कि मेरे खिलाफ लगाए गए दुर्व्यवहार के आरोप झूठे और मनगढ़ंत हैं, ये आरोप द्वेष भावना से लगाए गए हैं। मैं ऑफिशल टूर पर बाहर था इसलिए पहले जवाब नहीं दे पाया। उन्होंने कहा कि अपने ऊपर लगाए गए यौन शोषण के आरोपों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करूंगा। उन्होंने यह कहा कि आखिर यह तूफान आम चुनाव के कुछ महीने पहले ही क्यों उठा? क्या ये कोई अजेंडा है? इन झूठे और आधारहीन आरोपों ने मेरी प्रतिष्ठा और सद्भावना को अपूर्णीय क्षति पहुंचाई है। बता दें कि एमजे अकबर पर कम से कम 12 महिलाओं ने अनुचित व्यवहार या यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है, जब वह संपादक थे।
source: oneindia