नई दिल्ली: सेंट्रल ट्रेड यूनियनों द्वारा आज बुलाई गई देशव्यापी एक दिवसीय हड़ताल का अधिकांश भागों में जनजीवन और व्यापार पर मामूली असर देखा गया। रेलवे, नागरिक विमानन और बड़े बंदरगाहों जैसे बड़े सेक्टर पर हड़ताल का कोई असर नहीं देखा गया। बैंकिंग, बीमा, कोयला, संचार और रक्षा उत्पादन पर हड़ताल का आंशिक प्रभाव देखा गया जबकि परिवहन और स्टील पर मामूली असर देखने को मिला।
एक दिवसीय देशव्यापी हड़ताल का केरल और त्रिपुरा पर असर देखा गया जबकि ओडिशा, झारखंड, मध्य प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक और छत्तीसगढ़ पर इसका आंशिक असर पड़ने की खबर है। अन्य दूसरे राज्यों पर हड़ताल का असर न के बराबर रहा।
देश के किसी भी भाग से इस दौरान किसी तरह के जानमाल के नुकसान की सूचना नहीं है।