नई दिल्लीः श्री परषोत्तम रूपाला ने आज यहां नए कृषि एवं किसान कल्याण राज्यमंत्री के रूप में अपना पद भार ग्रहण कर लिया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता कृषि क्षेत्र और किसानों के कल्याण के लिए केन्द्र सरकार के रोड मैप को लागू करना है।
श्री परषोत्तम रूपाला ने निम्नलिखित पदों पर काम किया
नवम्बर, 1991 मार्च 1995 तक गुजरात विधान सभा के सदस्य रहे। मार्च, 1995 से दिसम्बर, 1997 – गुजरात विधान सभा के लिए दूसरी बार निर्वाचित हुए।19 मार्च, 1995 से 20 अक्टूबर 1995 तक गुजरात सरकार में नर्मदा, सिंचाई और जल आपूर्ति के कैबिनेट मंत्री रहे। 4 नवंबर, 1995 से 18 सितंबर, 1996 तक गुजरात सरकार में नर्मदा, सिंचाई और जल आपूर्ति के कैबिनेट मंत्री बने। मार्च, 1997 से दिसम्बर 1997 तक गुजरात विधान सभा की लोक लेखा समिति के अध्यक्ष रहे। मार्च, 1998 से जुलाई, 2002 – तीसरी बार गुजरात विधान सभा के सदस्य निर्वाचित। जून, 1998 से अक्तूबर, 2001 तक गुजरात औद्योगिक विकास निगम (जीआईडीसी) के अध्यक्ष रहे। 9 अक्टूबर, 2001 से 21 दिसम्बर, 2002 तक गुजरात सरकार में कैबिनेट स्तर के कृषि मंत्री बने। अप्रैल, 2008 में राज्यसभा के लिए निर्वाचित हुए। मई, 2008 से मई 2009 तक खाद्य, उपभोक्ता मामले और सार्वजनिक वितरण समिति के अध्यक्ष रहे। अगस्त, 2009 से अगस्त, 2010 तक कार्मिक, लोक शिकायत, विधि और न्याय समिति के सदस्य चुने गए। जुलाई, 2010 के बाद जहाजरानी मंत्रालय की सलाहकार समिति के सदस्य बने। सितम्बर, 2010 से अगस्त 2012 तक रसायन और उर्वरक पर बनी समिति के सदस्य रहे। मई, 2012 के बाद सदन के पटल पर रखे गए दस्तावेजों की समिति के सदस्य रहे। अगस्त, 2012 के बाद कृषि पर गठित समिति के सदस्य चुने गए। सितम्बर, 2012 के बाद राष्ट्रीय जहाजरानी बोर्ड पर गठित समिति के सदस्य रहे।
श्री रूपाला का जन्म 1 अक्टूबर, 1954 को हुआ। वे बी.एडी के साथ विज्ञान में स्नातक है।