लखनऊ: उत्तर प्रदेश के स्टाम्प तथा न्यायालय शुल्क, पंजीयन एवं नागरिक सुरक्षा मंत्री राजा महेन्द्र अरिदमन सिंह, पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं विकलांग जन विकास मंत्री श्री अम्बिका चैधरी, खाद्य एवं रसद, नागरिक आपूर्ति,
किराया नियंत्रण, उपभोक्ता संरक्षण एवं बाट-माप मंत्री श्री रघुराज प्रताप सिंह ‘‘राजा भैया’’ समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण तथा सैनिक कल्याग मंत्री श्री अवधेश प्रसाद, परिवहन मंत्री श्री दुर्गा प्रसाद यादव, समाज कल्याण, अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण व सैनिक कल्याण राज्य मंत्री श्री नरेन्द्र सिंह वर्मा, परिवहन राज्य मंत्री श्री मानपाल सिंह, पिछड़ा वर्ग कल्याण राज्य मंत्री श्री राममूर्ति सिंह वर्मा, ऊर्जा राज्य मंत्री श्री यासर शाह ने समस्त प्रदेशवासियों को ईद की दिली मुबारकवाद दी है।
मंत्रीगण ने ईद के पवित्र मौके पर जारी अपने संदेश में कहा है कि यह पवित्र त्योहार आपसी भाई चारा, सुख-समृद्धि, मेल-मिलाप, शांति एवं पवित्रता तथा हर्षोल्लास का प्रतीक है। हम सभी को मिलजुल कर यह त्योहार मनाना है ताकि सम्पूर्ण देश एवं विश्वभर में हमारे भाइचारा एवं शांति का संदेश जाय।