नई दिल्ली: एच5एन8 एवियन इन्फ्लूएंजा के प्रकोप पर करीबी नजर रखने के लिए पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन द्वारा गठित निगरानी समिति ने आज एवियन इन्फ्लूएंजा को फैलने से रोकने एवं इस पर नियंत्रण रखने की स्थिति की समीक्षा की।
24 घंटे के अंदर मृत्यु दर की स्थितिः
राष्ट्रीय प्राणी उद्यान, नई दिल्ली – 01 (तीतर, उद्यान में ही मौजूद पक्षी)
डियर पार्क, हौज खास, नई दिल्ली – शून्य
ग्वालियर चिड़ियाघर – शून्य
कार्रवाई जो की गईः
प्रभावित चिड़ियाघरों में एवियन इन्फ्लूएंजा के प्रकोप को फैलने से रोकने एवं इस पर नियंत्रण रखने के प्रयास निरंतर जारी हैं, जिनमें निम्नलिखित शामिल हैः
1. निगरानी जारी है और किसी भी मृत पक्षी के लिए चिड़ियाघर में नियमित रूप से जांच की जा रही है।
2. जैव-सुरक्षा उपायों पर सख्ती के साथ अमल किया जा रहा है।
3. आगंतुकों की सुरक्षा और रोग पर नियंत्रण के लिए राष्ट्रीय प्राणी उद्यान, दिल्ली, गांधी प्राणी उद्यान, ग्वालियर और एएन झा डियर पार्क, हौज खास, दिल्ली को बंद रखा गया।
6 comments