अल्मोड़ा: अल्मोड़ा महोत्सव की पहली स्टार नाइट बॉलीवुड गायिका मोनाली ठाकुर के नाम रही। उन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्मी गीतों की प्रस्तुति से कार्यक्रम में चार चांद लगा दिया। उनके गीतों पर पंडाल में बैठे युवा खड़े होकर झूमने को मजबूर हो गए। देर रात तक महोत्सव स्थल पर तालियां गूजती रहीं। रात करीब एक बजे तक हजारों की संख्या में दर्शक भी दर्शक दीर्घा में जमे रहे।
जैसे ही मोनाली ठाकुर ने मंच संभाला तो पूरा पंडाल तालियों की गूंज व युवाओं की उत्साह की आवाज से गूंज उठा। मोनाली ठाकुर ने दिल लगिया ना लगिया… गीत की प्रस्तुति दी तो दर्शक दीर्घा में बैठे लोग भी खड़े होकर झूमने को मजबूर हो गए। खास कर युवा वर्ग ने खड़े होकर डांस किया। मोनाली ने इसके अलावा सवालु में सवाल लू हवा के झोंके से, दमादम मस्त कलंदर अली दा पहला नंबर सहित तमाम गीतों की शानदार प्रस्तुति दी। इससे पूर्व संकल्प खेतवाल ने भी विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुति दी।