नई दिल्ली: राज्यों से मिली प्राथमिक रिपोर्टों के मुताबिक, 23 दिसंबर, 2016 को रबी फसलों का कुल बुवाई रकबा 554.91 लाख हेक्टेयर आंका गया है, जबकि पिछले वर्ष इसी समय यह रकबा 523.40 लाख हेक्टेयर रहा था।
यह जानकारी दी गई है कि गेहूं की बुवाई 278.62 लाख हेक्टेयर में, चावल 9.33 लाख हेक्टेयर में, दलहन 138.25 लाख हेक्टेयर में, मोटे अनाज 50.63 लाख हेक्टेयर में और तिलहन की बुवाई 78.08 लाख हेक्टेयर में हुई है।
इस साल अब तक हुई बुवाई का रकबा और पिछले साल इसी समय के दौरान हुई बुवाई के रकबे का ब्यौरा नीचे दिया गया है:-
लाख हेक्टेयर
फसल | 2016-17 में बुवाई रकबा | 2015-16 में बुवाई रकबा |
गेंहू | 278.62 | 259.37 |
चावल | 9.33 | 13.27 |
दलहन | 138.25 | 125.73 |
मोटे अनाल | 50.63 | 54.91 |
तिलहन | 78.08 | 70.12 |
कुल | 554.91 | 523.40 |