नई दिल्ली: राज्यों से मिली प्राथमिक रिपोर्टों के मुताबिक, 4 नवम्बर, 2016 के अनुसार रबी फसलों का कुल बुवाई रकबा 81.55 लाख हेक्टेयर तक हो गया है, जबकि पिछले वर्ष इसी समय यह रकबा 88.92 लाख हेक्टेयर रहा था।
यह जानकारी दी गई है कि गेहूं की बुआई 4.28 लाख हेक्टेयर में, धान की रोपाई 9.51 लाख हेक्टेयर, दलहन 24.16 लाख हेक्टेयर में, मोटे अनाज 13.84 लाख हेक्टेयर में, तिलहन 29.79 लाख हेक्टेयर में हुई है।
इस साल अब तक हुई बुआई का रकबा और पिछले साल इसी समय के दौरान हुई बुआई के रकबे का ब्यौरा नीचे दिया गया है:-
लाख हेक्टेयर
फसल | 2016-17 में बुआई रकबा | 2015-16 में बुआई रकबा |
गेहूं | 4.28 | 2.76 |
चावल | 9.51 | 6.25 |
दाल | 24.16 | 30.07 |
मोटे अनाज | 13.84 | 29.92 |
तिलहन | 29.79 | 19.91 |
योग | 81.58 | 88.92 |