नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति श्री एम हामिद अंसारी ने संसद सदस्य (लोकसभा) श्री ई. अहमद के निधन पर शोक जताया है। एक संदेश में उन्होंने कहा कि श्री अहमद केरल में जमीनी स्तर पर विकास कार्यों में अपने योगदान के लिए याद किये जाएंगे।
उपराष्ट्रपति के संदेश का मूल पाठ निम्नलिखित है :
‘मैं सांसद (लोकसभा) श्री ई. अहमद के निधन के बारे में जानकर बहुत दु:खी हूं।
श्री अहमद केरल में जमीनी स्तर पर विकास कार्यों में अपने योगदान तथा विदेशों में रहने वाले भारतीय समुदाय के लोगों, विशेष रूप से पश्चिम एशिया में रहने वाले लोगों के कल्याण की दिशा में अपने योगदान के लिए सदैव याद किये जाएंगे।
मैं, शोक संतप्त परिवार के सदस्यों के प्रति गहरी सहानुभूति व्यक्त करता हूं तथा मृतक आत्मा की शांति के लिए देश के साथ मिलकर प्रार्थना करता हूं।’