लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधान सभा के अध्यक्ष श्री हृदय नारायण दीक्षित ने श्रीकृष्ण जन्म-अष्टमी की पूर्व संध्या पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनायें दी हैं।
विधान सभा अध्यक्ष ने श्रीकृष्ण जन्म-अष्टमी के पावन अवसर पर कहा है कि कृष्ण भारतीय संस्कृति में कई विधाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं। यह पर्व भारत में ही नहीं, बल्कि विदेशों में बसे भारतीय भी पूर्ण आस्था व उल्लास से मनाते हैं। श्रीकृष्ण युगों-युगों से हमारी आस्था के केंद्र रहे हैं तथा उनके द्वारा गीता में दिये गये उपदेश आज भी मानव जीवन के लिए प्रासंगिक हैं।