नई दिल्ली: राष्ट्रपति श्री प्रणब मुखर्जी ने भारतीय तटरक्षक बल की 39 वीं वर्षगांठ के अवसर पर भारतीय तटरक्षक बल के सभी सदस्यों और उनके परिवारों को अपनी बधाई और शुभकामनाएं दी हैं।
भारतीय तटरक्षक बल 1 फ़रवरी 2016 को अपनी 39 वीं वर्षगांठ मना रहा है।
अपने संदेश में राष्ट्रपति ने कहा कि मुझे यह जानकर बड़ी खुशी हुई है कि भारतीय तटरक्षक बल 1 फ़रवरी 2016 को अपनी 39 वीं वर्षगांठ मना रहा है।
इन वर्षों में, भारतीय तटरक्षक बल राष्ट्र की सेवा के लिए समर्पित एक पेशेवर समुद्री बल के रूप में विकसित हुआ है। इसका आदर्श वाक्य है, ‘हम बचाते हैं।’ अपने सटीक प्रयासों के द्वारा यह न केवल समुद्र में सैकड़ों लोगों के अनमोल जीवन की रक्षा कर रहा है, बल्कि हमारे आस-पास के समुद्रीय क्षेत्र की भी रक्षा कर रहा है।
राष्ट्रपति ने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि भारतीय तटरक्षक बल एक मेहनती और उत्तरदायी ढंग से अपनी समुद्री जिम्मेदारियों को निभाने के कार्य को जारी रखेगा। इस अवसर पर, मैं भारतीय तटरक्षक बल के सभी सदस्यों और उनके परिवारों को अपनी बधाई और शुभकामनाएं देता हूं। मैं उन्हें, उनके भावी प्रयासों में हर सफलता मिलने की भी कामना करता हूं।