लखनऊः उत्तर प्रदेश के मत्स्य विभाग द्वारा राष्ट्रीय कृषि विकास योजनान्तर्गत मत्स्य पालन हेतु संचालित परियोजनाओं का लाभ लेने हेतु इच्छुक व्यक्तियों से विभागीय पोर्टल पर आॅनलाइन आवेदन-पत्र आमंत्रित किये गये हैं। इच्छुक व्यक्ति अपने आवेदन-पत्र विभागीय पोर्टल ीजजचरूध्ध्लिउपेण्नचेकबण्हवअण्पद पर आगामी 21 नवम्बर, 2020 तक आॅनलाइन प्रेषित कर सकते हंै। यह पोर्टल खुला हुआ है।
मत्स्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार परियोजनाओं के अन्तर्गत ईकाई लागत का अधिकतम 40 प्रतिशत अनुदान चयनित व्यक्तियों को कार्योपरान्त देय है। इन परियोजनाओं को पारदर्शी व्यवस्था के अन्तर्गत संचालित करने के लिए इच्छुक व्यक्तियों से मत्स्य विभाग, उ0प्र0 के अपने विभागीय पोर्टल पर आॅनलाइन आवेदन पत्र आमंत्रित किया गये हंै। इस योजना की विस्तृत जानकारी विभागीय पोर्टल पर उपलब्ध है। इच्छुक व्यक्ति विभागीय टोल फ्री नं0-18001805661 पर भी कार्यालय अवधि में जानकारी प्राप्त कर सकते हंै।
