हरिद्वार: आर्यनगर चैक मार्ग पर निर्माण को लेकर खोदी गई सड़क के कारण स्थानीय लोगों एवं व्यापारियों को भारी असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। आर्यनगर चैक मार्ग पूरी तरह से निर्माण कार्य की भेंट चढ़ा हुआ हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि निर्माण कार्य तेज गति से नहीं किया जा रहा है जिसके चलते कई असुविधायें स्थानीय लोगों को झेलनी पड़ रही है। मार्ग पूरी तरह से अवरुद्ध हो चुका हैं। मार्ग के दोनों किनारों पर व्यापारियों के प्रतिष्ठान हैं। निर्माण कार्य चलने के कारण दुकानों पर उपभोक्ता नहीं पहुंच पा रहे हैं। भारी तादाद में रेत, मिट्टी पत्थर सड़कों पर फैला हुआ है। जिन कारणों से कई व्यापारी तो अपनी दुकानें खोलने में भी असमर्थ हो रहे हैं। क्योंकि दुकानों के सामने ही निर्माण के दौरान खोदी गई मिट्टी दुकानों के सामने ही फैली हुई हैं। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं जिन कारणों से लोगांे की आमद मार्ग पर नहीं होने से व्यापारियों को घाटा सहन करना पड़ रहा है। स्थानीय व्यापारियों का कहना है कि निर्माण कार्य तो चलाया जा रहा है लेकिन निर्माण कार्य में मजदूरों की संख्या कम होने के कारण तेज गति से निर्माण नहीं होने से क्षेत्र के लोग काफी परेशानी झेल रहे हैं। कई किलोमीटर तक सड़क को खोद दिया गया है। जिन कारणों से अव्यवस्थायें पूरी तरह से मार्ग पर देखने को मिल रही है। घरों से महिलायें बच्चे मार्ग पर नहीं निकल पा रहे हैं। कई बार तो स्थानीय लोग निर्माण कार्य के दौरान खोदी गई सामग्र्री की चपेट में आने से चोटिल भी हो रहे हैं। पूरी तरह से मार्ग अवरुद्ध हो गया है। स्थानीय लोगांे का कहना है कि जल्द से जल्द निर्माण कार्याे को तेज गति से किया जाये जिससे लोगों को परेशानियों का सामना न करना पड़े। कई किलोमीटर तक मार्ग अवरुद्ध होने से उपभोक्ता इस मार्ग का रूख नहीं कर रहे हैं। महीनों से निर्माण कार्य किया जा रहा है। लेकिन तेज गति से निर्माण नहीं चलने के कारण लोगांे को कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। ज्वालापुर रेलवे पफाटक बंद होने के बाद स्थिति और ज्यादा खराब हो जाती है। निर्माण कार्यो को लेकर लोगों में रोष बना हुआ है।
