मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की रस्में आज से शुरू होने जा रही हैं। जोधपुर के उम्मेद भवन में शादी के लिए लड़की वाले और लड़के वालों की तरफ से सभी मेहमान पहुंच चुके हैं। ऐसे में इसी बीच प्रियंका और निक की इस शाही शादी का शानदार कार्ड भी अब सामने आ गया हैं।
बता दें कि शादी के लिए प्रियंका और निक मंबई से जोधपुर रवाना हुए। सोशल मीडिया पर प्रियंका और निक की शादी के कार्ड तेजी के साथ वायरल हो ने लगे। हम यकीन के साथ कह सकते हैं कि प्रियंका और निक का ये वायरल वोडिंग कार्ड आपको भी बहुत ही पसंद आने वाला हैं। आपको ये जानकर हैरानी होगी की प्रियंका और निक के फैंस को उनका ये वेडिंग कार्ड इतना पसंद आया की उन्होंने कमेंट में अपनी खुशी भी जाहिर की। वहीं अब तक इस कार्ड को फैंस लाखों लाइक्स मिल चुके हैं।
प्रियंका और Nick की शादी का ये कार्ड सफेद रंग का हैं। जिस पर गोल्डन स्टील से प्रियंका और निक लिखा हुआ हैं। बता दें कि प्रियंका और निक की शादी का ये एक बॉक्स में हैं। प्रियंका और निक की शादी के इस कार्ड की किमत 50 हजार से ज्यादा बताई जा रही हैं। हालांकि इस बात की अभी कोई पुष्टी नहीं हैं। खैर आज से प्रियंका और निक की शादी की रस्मे शुरू होंगी। आज दोनों की संगीत सेरेमनि है।