प्रियंका चोपड़ा का यह लुक फिल्म बाजीराव मस्तानी के सेट से सामने आया है, जिसमें उनके हाथों में महारानियों की तरह ट्रडिशनल अंगूठियां नज़र आ रही हैं। अब उनका यह लुक देखकर आप अंदाजा लगा सकते हैं कि प्रियंका का किरदार काशीबाई कितना वास्तविक लगने वाला है।अब प्रियंका के लुक को लेकर एक और एक्साइटिंग खबर सुनने में आई है। कहा गया है कि प्रियंका अपने पेशवा लुक को पूरा करने के लिए एक, दो, तीन नहीं, बल्कि 85 नवारी साड़ियां पहने दिखेंगी। प्रियंका इस पीरियड ड्रामा में काशीबाई के रोल में हैं, जो राजा बाजीराव की पहली पत्नी थी। ऐसा लग रहा है कि किरदार को रीक्रिएट करने में परफेक्ट पारंपरिक वॉरड्रोब का इस्तेमाल होने वाला है, इसलिए अलग-अलग रंगों की ये साड़ियां और जूलरी बड़े रीसर्च से डिजाइनर ने इकट्ठे किए हैं। प्रियंका अपने इस महाराष्ट्रियन लुक में पूरी तरह फिट नज़र आने वाली हैं, क्योंकि अपने किरदार के लिए वह नथ भी पहनने वाली हैं।
