
न्यूयॉर्क। अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर की एक कोर्ट ने कट्टर इस्लामी प्रचारक अबु हमजा को चरमपंथ संबंधी अपराधों के लिए उम्रकैद की सजा सुनाई है।
अबु हमजा को यमन में कई पश्चिमी देशों के नागरिकों को बंधक बनाने की साजिश रचने समेत कई मामलों में दोषी पाया गया है। हमजा को उम्रकैद की सजा सुनाने वाली न्यायाधीश कैथरीन फॉरेस्ट ने कहा कि उसने गैरमुसलमानों की हत्या करने के लिए अन्य लोगों को उकसाया। इसे मजहब से जोड़ा।
उन्होंने हमजा को समाज के लिए खतरा भी बताया। हमजा को लंबी कानूनी लड़ाई के बाद 2012 में इंग्लैंड से अमेरिका लाया गया था। जहां उसके खिलाफ मुकदमा चलाया गया।
9 comments