देहरादून: मुख्यमंत्री हरीश रावत ने वरिष्ठ अधिवक्ता सूरत सिंह नेगी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति व शोक संतप्त परिवारजनों को धैर्य प्रदान करने की ईश्वर से कामना की है। मुख्यमंत्री ने लक्खीबाग जाकर स्व.नेगी की पार्थिव देह को नमन किया और शोक संतत्प परविारजनों को ढाढस बंधाया।
