देशभर में अभी तक कोविड-19 टीके की खुराक लेने वाले स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स की संख्या 1.30 करोड़ को पार कर चुकी है।
प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक आज शाम 6 बजे तक 2,77,303 सत्रों के जरिये कुल 1,30,67,047 टीके की खुराक दी गई।
इनमें 65,82,007 स्वास्थ्यकर्मी (75.5 प्रतिशत) शामिल हैं जिन्हें पहली खुराक दी गई है और 18,60,859 वो स्वाथ्यकर्मी (63.6 प्रतिशत) है जिन्हें वैक्सीन की दूसरी खुराक दी गई है। साथ 46,24,181 (45.1 प्रतिशत) फ्रंटलाइन वर्कर्स को पहली खुराक दी गई है। देशभर में 16 जनवरी 2021 को कोविड-19 टीकाकरण अभियान की शुरुआत हुई थी जबकि फ्रंटलाइन वर्कर्स को 2 फरवरी 2021 से वैक्सीन लग रही है।
स्वास्थ्यकर्मी (एचसीडब्ल्यू) | फ्रंटलाइन वर्कर्स
(एफएलडब्ल्यू) |
|
पहली खुराक | दूसरी खुराक | पहली खुराक |
65,82,007 | 18,60,859 | 46,24,181 |
प्रारंभिक रिपोर्ट के मुताबिक देशभर में कोविड-19 टीकाककरण के 41वें दिन आज शाम 6 बजे तक कुल 3,95,884 खुराक दी गई। 1,51,373 लाभार्थियों को वैक्सीन की पहली खुराक दी गई जबकि 2,44,511 स्वास्थ्यकर्मीयों को दूसरी खुराक दी जा चुकी है। आज रात तक अंतिम रिपोर्ट तैयार कर ली जाएगी।
आज शाम 6 बजे तक 12,988 सत्रों का आयोजन किया गया।
सभी राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों में आज कोविड टीकाकरण किया गया।
क्रम संख्या | राज्य/केंद्र शासित प्रदेश | लाभार्थी | ||
पहली खुराक | दूसरी खुराक | कुल खुराक | ||
1 | अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह | 6,096 | 2,315 | 8,411 |
2 | आंध्र प्रदेश | 4,86,328 | 1,24,296 | 6,10,624 |
3 | अरुणाचल प्रदेश | 23,492 | 6,130 | 29,622 |
4 | असम | 1,82,496 | 18,148 | 2,00,644 |
5 | बिहार | 5,46,848 | 75,141 | 6,21,989 |
6 | चंडीगढ़ | 18,420 | 1,525 | 19,945 |
7 | छत्तीसगढ़ | 3,70,472 | 44,795 | 4,15,267 |
8 | दादर और नगर हवेली | 5,047 | 266 | 5,313 |
9 | दमन और दीव | 1,858 | 254 | 2,112 |
10 | दिल्ली | 3,50,882 | 29,457 | 3,80,339 |
11 | गोवा | 17,478 | 1,895 | 19,373 |
12 | गुजरात | 8,32,707 | 1,16,822 | 9,49,529 |
13 | हरियाणा | 2,20,287 | 66,931 | 2,87,218 |
14 | हिमाचल प्रदेश | 98,881 | 12,818 | 1,11,699 |
15 | जम्मू और कश्मीर | 2,30,494 | 13,391 | 2,43,885 |
16 | झारखंड | 2,74,740 | 18,034 | 2,92,774 |
17 | कर्नाटक | 5,93,966 | 1,90,412 | 7,84,378 |
18 | केरल | 4,29,026 | 78,717 | 5,07,743 |
19 | लद्दाख | 8,199 | 748 | 8,947 |
20 | लक्षद्वीप | 2,353 | 688 | 3,041 |
21 | मध्य प्रदेश | 6,48,183 | 1,10,451 | 7,58,634 |
22 | महाराष्ट्र | 9,93,343 | 1,15,712 | 11,09,055 |
23 | मणिपुर | 48,008 | 2,238 | 50,246 |
24 | मेघालय | 28,248 | 1,200 | 29,448 |
25 | मिजोरम | 20,787 | 4,744 | 25,531 |
26 | नगालैंड | 28,196 | 5,327 | 33,523 |
27 | ओडिशा | 4,52,863 | 1,41,042 | 5,93,905 |
28 | पुडुचेरी | 9,455 | 1,024 | 10,479 |
29 | पंजाब | 1,48,060 | 32,542 | 1,80,602 |
30 | राजस्थान | 7,83,722 | 1,47,570 | 9,31,292 |
31 | सिक्किम | 16,501 | 1,228 | 17,729 |
32 | तमिलनाडु | 3,75,111 | 49,334 | 4,24,445 |
33 | तेलंगाना | 2,84,058 | 1,14,020 | 3,98,078 |
34 | त्रिपुरा | 88,354 | 19,188 | 1,07,542 |
35 | उत्तर प्रदेश | 11,56,209 | 1,54,425 | 13,10,634 |
36 | उत्तराखंड | 1,39,169 | 11,833 | 1,51,002 |
37 | पश्चिम बंगाल | 8,16,495 | 1,07,100 | 9,23,595 |
38 | अन्य | 4,69,356 | 39,098 | 5,08,454 |
कुल | 1,12,06,188 | 18,60,859 | 1,30,67,047 |
1 मार्च से देश में 60 साल से ज्यादा उम्र के लोगों और 45 साल से ज्यादा उम्र के लोग, जिन्हें कोई दूसरी बीमारी है, उनका कोविड-19 टीकाकरण शुरू होगा।
24 फरवरी 2021 को, केंद्र ने टीकाकरण की गति में सुधार पर ध्यान देने के साथ कोविड-19 टीकाकरण की प्रगति की समीक्षा करने के लिए सभी राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ बैठक की थी।
राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को मार्च 21 से कोविड-19 टीकाकरण सत्र का विस्तार करने के लिए सभी सार्वजनिक स्वास्थ्य देखभाल सुविधाओं के साथ सीजीएचएस और पीएम-जेएवाई के साथ पैनल में शामिल अस्पतालों तक विस्तारित करने की सलाह दी गई है।
चार राज्यों/केंद्रशासित प्रदेशों ने 75 प्रतिशत से अधिक पंजीकृत एचसीडब्ल्यू और एफएलडब्ल्यू को पहली खुराक के लिए टीकाकरण किया है। ये हैं – राजस्थान, लक्षद्वीप, मध्य प्रदेश और गुजरात।
आठ राज्यों ने पहली खुराक के लिए पंजीकृत स्वास्थ्यकर्मियों के 80 प्रतिशत से अधिक का टीकाकरण किया है। ये हैं – बिहार, ओडिशा, त्रिपुरा, झारखंड, छत्तीसगढ़, कर्नाटक, उत्तराखंड, अंडमान और निकोबार दीप समूह।
दूसरी ओर, चार राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों ने पहली खुराक के लिए पंजीकृत स्वास्थ्यकर्मियों के 50 प्रतिशत से कम टीकाकरण की सूचना दी है। ये हैं – नागालैंड, पंजाब, चंडीगढ़ और पुदुचेरी।
छह राज्यों ने फ्रंटलाइन वर्कर्स के लिए पहली खुराक के 60 प्रतिशत से अधिक के टीकाकरण की कवरेज दर्ज की है। ये है – दादरा और नगर हवेली, त्रिपुरा, ओडिशा, हिमाचल प्रदेश, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड।
दूसरी ओर, आठ राज्यों / केंद्रशासित प्रदेशों ने पहली खुराक के लिए पंजीकृत फ्रंटलाइन वर्कर्स के 25 प्रतिशत से कम के कवरेज की सूचना दी है। ये हैं – अरुणाचल प्रदेश, तमिलनाडु, अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, मणिपुर, असम, मेघालय, केरल और पुदुचेरी।
5 राज्य जिन्होंने सबसे अधिक टीकाकरण दर्ज किए हैं, वे हैं- यूपी, गुजरात, पश्चिम बंगाल, मध्य प्रदेश और महाराष्ट्र।
अब तक 51 लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह कुल टीकाकरण का 0.0004 प्रतिशत है। आज की तारीख तक जिन 51 मामलों में लोगों अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा उनमें 26 को इलाज के बाद छुट्टी दी जा चुकी जबकि तेईस लोगों की मौत हुई है। वहीं दो व्यक्तियों का इलाज चल रहा है। पिछले 24 घंटों में, एम्स भुवनेश्वर में एक व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत अब स्थिर है।
आज तक 45 मौतें दर्ज की गई हैं। यह कुल कोविड-19 टीकाकरण का 0.0004 प्रतिशत है। इन 45 में से 23 लोगों की अस्पताल में मौत हुई है जबकि 22 लोगों की अस्पताल के बाहर मौत हुई है।
आज तक गंभीर और गंभीर प्रतिकूल असर या मौत का कोई भी मामला टीकाकरण से जुड़ा हुआ नहीं है। पिछले 24 घंटों में एक नई मौत हुई हैं।
पश्चिम बंगाल के उत्तर दिनाजपुर के निवासी, 52 वर्षीय एक व्यक्ति की मृत्यु, 7 दिन बाद कार्डियोजेनिक शॉक के कारण एक्यूट किडनी इंजरी से हुई।