देहरादूनः विधान सभा अध्यक्ष मा0 गोविन्द सिंह कुंजवाल ने प्रदेश व देशवासियों को 67 वें गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएॅं दी हैं। उन्होंने कहा
कि हमारा संविधान लागू होने के बाद देश तेजी से आगे बढा है। उन्होंने कहा कि गणतंत्र दिवस पर हमें यह संकल्प लेना होगा कि सबको मिल कर प्रदेश के निर्माण में भागीदारी करनी होगी। तथा सभी राजनीतिक दलों को राज्य के हित में संगठित होकर कार्य करना होगा तभी हम विकास के पथ पर आगे बढ़ पाऐंगे।