गाजीपुर: ग्राम बढ़ईपुर थाना मोहम्मदाबाद जनपद गाजीपुर निवासिनी श्रीमती मंसा देवी उम्र 30 वर्ष पत्नी बुझारत को साॅप काट लिया था जिसे झराने हेतु उनके परिजन टाटा सूमो नं0 यूपी-54 एच-3826 से लेकर अमवा सती मन्दिर थाना बडेसर जा रहे थे। थाना नोनहरा क्षेत्रान्तर्गत रसूलपुर-अलावलपुर मार्ग स्थित ग्राम सोनबरसा में मंगई नदी में गजिया पुल से टाटा सूमो पलट कर नीचे गिर गयी जिससे उसमें सवार 08 लोगों 1-श्रीमती मंसा देवी, 2-श्रीमती तेतरी देवी उम्र 35 वर्ष, 3-कु0 पिंकी उम्र 14 वर्ष, 4-श्रीमती शारदा उम्र 55 वर्ष, 5-श्रीमती रामरजिया उम्र 50 वर्ष, 6-सुपारी उम्र 20 वर्ष, 7-जीतेन्द्र उम्र 20 वर्ष व 8-श्री बैजनाथ उम्र 55 वर्ष की मृत्यु हो गयी तथा दो लोग घायल हो गये है। घायलों को सदर अस्पताल गाजीपुर उपचार हेतु भेजा गया। थाना नोनहरा पुलिस द्वारा विधिक कार्यवाही की जा रही है।