लखनऊ: उ0प्र0 में विधानसभा चुनाव 2017 प्रथम चरण का मतदान जनपद शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, हापुड़, बुलन्दशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, फिरोजाबाद, एटा, एवं कासगंज में निष्पक्ष, शांतिपूर्ण एवं सकुशल सम्पन्न हुआ। किसी भी जनपद में किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना घटित नहीं हुई।
जनपद मेरठ के थाना सरधना क्षेत्र के मतदान केन्द्र आलमगीरपुर पर गगन सिंह निवासी ग्राम फरीदपुर मोमन थाना सरधना लाइसेंसी पिस्टल लेकर वोट डालने पहुंचे। पुलिस कर्मियों द्वारा गगन सिंह को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध थाना सरधना पर मु0अ0सं0 101/17 धारा 188 भादवि का अभियोग पंजीकृत किया गया।
उ0प्र0 पुलिस ट्विटर हैण्डिल द्वारा चुनाव संबंधी शिकायतों का निस्तारण
उ0प्र0 पुलिस के ट्विटर हैण्डिल पर आज सायं 07ः00 बजे तक कुल 318 शिकायतें प्राप्त हुई, जिसमें चुनाव सम्बन्धित 53 शिकायतें पायी गयी। सभी शिकायतें सम्बन्धित जनपदों को भेजकर निस्तारित करायी गयी।
यूपी-100
यूपी.100 को निर्वाचन सम्बंधी कुल 228 सूचनाए प्राप्त हुयी जिनमें यूपी.100 के पीआरवी वाहनो द्वारा 76 सूचनाओं पर मौके पर जाकर अपने स्तर से दोनो पक्षों से बातचीत कर निस्तारण कराया गयाए 34 सूचनाए गलत पायी गयी 20 सूचनाओ में किसी कार्यवाही की आवश्यकता नही पायी गयी 02 सूचनाए पुलिस से सम्बंधित नही थी जिन्हें दूसरी एजेन्सी को दिया गया । 48 सूचनाओं को यूपी100 द्वारा स्वंय निस्तारित किया गया । 32 सूचनाओं को जिला नियंत्रण कक्ष के स्तर से निस्तारित करा दिया गया ।
ऽ 06 सूचनाओ में मौके से व्यक्तियों को थाने ले जाकर थाने के सुर्पुद किया गया ।
जनपद मेरठ से सूचना प्राप्त होने पर पीआरवी मौके पर पहॅुचकर चुनाव में व्यवधान डालने वालो को थाने ले जाकर सुर्पुद किया और मौके पर शांतिपूर्वक मतदान सम्पन्न कराया ।
ऽ 07 सूचनाओं पर सम्बधित थाने को मौके पर बुला कर मामले को थाने के सुर्पुद किया गया ।
जनपद फिरोजाबाद से सूचना मिलने पर पीआरवी मौके पर गयी तो ज्ञात हुआ कि कॅालर का पडोसी से झगडा हुआ है उसकी आंख में चोट है सूचनाकर्ता को थाने नगलाघंघर भेजा गया । एक अन्य सूचना पर सूचनाकर्ता की विकलांग पत्नी को वाहन से पहॅुचवाकर वोट डलवाया गया । एक अन्य सूचना पर कि दो लोग गलत घुस आये है पीआरवी द्वारा मौके पर पहॅुचकर शांतिव्यवस्था बनाई गयी ।
मथुरा से प्राप्त सूचना कि मतदान स्थल के पास एक राजनैतिक पार्टी का झंडा लगा है पीआरवी द्वारा मौके पर पहॅुचकर झंडा उतरवाकर शांति स्थापित करायी गयी ।
इस प्रकार यूपी.100 की पीआरवी द्वारा प्रथम चरण के मतदान के दौरान निष्पक्षए स्वतंत्र व शांतिपूर्ण मतदान सम्पन्न कराने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया ।
प्रथम चरण के मतदान का प्रतिशत जनपदवार निम्नवत् रहा
क्र0सं0 | जनपद | प्रतिशत |
1 | मुजफ्फरनगर | 66.5 |
2 | शामल | 57.6 |
3 | बागपत | 64.5 |
4 | मेरठ | 68.2 |
5 | गाजियाबाद | 62 |
6 | हापुड़ | 65 |
7 | गौतमबुद्धनगर | 58.8 |
8 | बुलन्दशहर | 63.36 |
9 | अलीगढ | 64.3 |
10 | हाथरस | 64.37 |
11 | मथुरा | 63.92 |
12 | आगरा | 61.4 |
13 | एटा | 66.12 |
14 | कासगंज | 64.5 |
15 | फिरोजाबाद | 64.3 |
योग | 64.32 |