देहरादून: आगामी 19 अक्टूबर, 2016 करवा चैथ को प्रदेश में महिला सम्मान दिवस के रूप में मनाया जाएगा। मुख्यमंत्री हरीश रावत ने 19 अक्टूबर, 2016 को करवा चैथ के अवसर पर प्रदेश के सरकारी कार्यालयों व शिक्षण संस्थानों में अवकाश घोषित किया है। मुख्यमंत्री श्री रावत ने मातृ-शक्ति को नमन करते हुए कहा है कि करवा चैथ महिला सम्मान का प्रतीक है। उन्होंने करवा चैथ पर सार्वजनिक अवकाश रखने के निर्देश दिए हैं। यह जानकारी मुख्यमंत्री के सलाहकार राजीव जैन द्वारा दी गई है।
