देहरादून: जिलाधिकारी रविनाथ रमन ने सौहार्द और सद्भवना का संदेश, तिब्बती मूल व प्रजापति ब्रह्म्कुमारी ईश्वरीय संस्थान की महिलाओं के साथ रक्षाबंधन का पर्व मनाकर दिया। डीएम ने इन सभी महिलाओं से राखी बंधवाई व सभी को रक्षाबंधन पर्व की शुभकानायें दी। लगातार जिलाधिकारी रविनाथ रमन को रक्षा सूत्र बंधने का यह पर्व इन महिलाओं द्वारा इस वर्ष भी पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। सभी ने समाज कों संदेश देने वाले इस पहल की सराहना की। सभी बहनों ने इसी तरह शांति और सौहार्द को बढ़ाने के लिए जिलाधिकारी को शुभकामनायें और आशीष दिया। इस अवसर पर ब्रह्म्कुमारी संस्थान की दीदी नीलम दीदी, शिवानी, दीदी मुस्कान के साथ साथ तिब्बती मूल की अनेक बहनों ने राखी बांधी। डीएम ने कहा कि हमारी संस्कृति का मूल ही समभाव है। भारतीय संस्कृति भाषा, रंग आदि का भेद मिटा कर प्रगतिवान होने का संदेश देती है।
37 comments