नई दिल्ली: उपराष्ट्रपति श्री एम.हामिद अंसारी ने वेटिकल सिटी में 4 सितंबर, 2016 को पोप फ्रांसिज द्वारा मदर टेरेसा को संत घोषित किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की है। अपने संदेश में उन्होंने कहा कि गरीब, बीमार और बेसहारा लोगों की सेवा के मिशन के साथ मदर टेरेसा द्वारा स्थापित किया गया मिशनरीज ऑफ चैरिटी आज भी मानवता की सेवा करना और धर्म या सामाजिक हैसियत की परवाह बिना जरूरतमंदों तक पहुंच बनाना जारी रखे हुए है। उन्होंने कहा कि मदर का प्रेम का संदेश आज भी दुनियाभर के लाखों लोगों को प्रेरित कर रहा है।
उपराष्ट्रपति के संदेश का मूल पाठ निम्नलिखित है:-
‘वेटिकल सिटी में 4 सितंबर, 2016 को पोप फ्रांसिज द्वारा मदर टेरेसा को संत घोषित किए जाने से मुझे बहुत प्रसन्नता हुई है।
गरीब, बीमार और बेसहारा लोगों की सेवा के मिशन के साथ मदर टेरेसा द्वारा 1950 में स्थापित किया गया मिशनरीज ऑफ चैरिटी मानवता की सेवा करना और धर्म या सामाजिक हैसियत की परवाह बिना जरूरतमंदों तक पहुंच बनाना आज भी जारी रखे हुए है। मदर टेरेसा की निस्वार्थ और समर्पित सेवाओं का सम्मान करते हुए कृतज्ञ राष्ट्र ने 1980 में उन्हें भारत का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘भारत रत्न’ प्रदान किया था।
मदर का प्रेम का संदेश आज भी दुनियाभर के लाखों लोगों को प्रेरित करना जारी रखे हुए है। मदर टेरेसा को मानवता और भगवान की सेवा के लिए संत घोषित करने के माध्यम से मिले सम्मान से भारत की जनता बहुत गौरवान्वित है। मैं कामना करता हूं कि उनका उदाहरण हमें अपने देश में गरीबों और वंचितों की सेवा के प्रति स्वयं को समर्पित करने के लिए प्रेरित करे।’