लखनऊ: प्रमुख सचिव वन एवं पर्यावरण श्री संजीव सरन ने जानकारी दी है कि प्रदेश में दिनांक 01 से 07 जुलाई 2015 तक वन महोत्सव मनाया जायेगा।उन्होने कहा कि प्रदेश को हरा-भरा बनाकर विकास के पथ पर अग्रसर करने हेतु वर्ष 2015-16 में प्रदेश में 5 करोड़ पौधों का रोपण किया जा रहा है, जिसमें वन विभाग द्वारा 3.14 करोड़ एवं विभिन्न राजकीय विभागों द्वारा 1.86 करोड़ पौधों का रोपड़ शामिल है।उन्होने बताया कि प्रदेश में वर्ष 2015-16 में 05 करोड़ पौधों एवं वर्ष 2016-17 में 05 करोड़ पौधों अर्थात 02 वर्षों में 10 करोड़ पौधों का रोपण किया जा रहा है। प्रदेश में 01 जुलाई 2015 से प्रारंभ होने वाले वन महोत्सव के अवसर पर महिलाओं, विद्यार्थियों, स्थानीय समुदाय एवं विशिष्ट
जनों की उपस्थिति में 1248 स्थलों में वन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
