नई दिल्ली: केंद्रीय गृह सचिव श्री एल सी गोयल ने राज्य सरकारों के मुख्य सचिवों और सम्बन्धित केंद्रीय मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ आज यहां आयोजित एक बैठक में वामपंथी उग्रवाद से प्रभावित राज्यों में 15 महत्वपूर्ण पुलों की स्थिति की समीक्षा की। बैठक के दौरान सड़क आवश्यकता योजना के पहले चरण के अधीन लम्बित कार्यों और इसके प्रस्तावित दूसरे चरण से जुड़े मुद्दों के बारे में भी चर्चा की गई। श्री गोयल ने एक विशेष समय-सीमा के भीतर इन कार्यों को तेजी से पूरा करने के लिए सभी संभव उपाय करने का निर्देश दिया।
इन 15 पुलों में से एक आंध्र प्रदेश में, दो छत्तीसगढ़ में, चार झारखंड में, दो महाराष्ट्र में, पांच ओडिशा में और एक उत्तर प्रदेश में हैं।