मुंबई: बॉलीवुड में एक के बाद एक स्टार्स की गुपचुप शादी सुर्खियों में बनी हुई हैं। विराट-अनुष्का की शादी के चर्चे अभी ठंडे भी नहीं हुए हैं कि एक और बॉलिवुड कपल की शादी के चर्चे शुरू हो गए हैं। हम बात कर रहे हैं रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण की। दीपिका पादुकोण कल अपने बर्थडे पर एक बड़ी सरप्राइज दे सकती हैं। मीडिया में चल रही खबरों के अनुसार टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की तरह ही चोरी छुपे अपने बॉयफ्रेंड रणवीर सिंह से सगाई कर सकती हैं।
दोनों ने नए साल का जश्न श्रीलंका में मनाया था। अब खबर है कि दीपिका अपना बर्थडे भी वहीं मनाने के मूड में हैं। बता दें कि 5 जनवरी को दीपिका पादुकोण का 32वां जन्मदिन है।

चर्चा है कि इस मौके पर दोनों सगाई कर सकते हैं। हाल ही में इंस्टाग्राम पर साझा की गई एक तस्वीर साझा कर अपनी शादी का सबूत दे दिया। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार रणवीर और दीपिका ने श्रीलंका में बर्थडे सेलिब्रेट करने का प्लान बनाया है। रणवीर श्रीलंका में एक ऐड शूट करने गए थे। दीपिका ने भी न्यू इयर के मौके पर उन्हें वहीं ज्वॉइन कर लिया था। अब उनकी सगाई की अटकलें भी लगाई जा रही हैं। विरुष्का की तरह ही ये दोनो भी सगाई करके अपने फैंस को चौंका सकते हैं।हालांकि, इस बात की दोनों में से किसी ने भी पुष्टी नहीं की है, लेकिन चर्चा है कि दीपिका के बर्थडे के मौके पर दोनों सगाई कर सकते हैं।

गौरतलब है कि एक चैट शो में रणवीर सिंह ने दीपिका पादुकोण के प्रति अपने प्यार का इजहार किया था। ये कपल पिछले 5 साल से एक साथ हैं। लंबे समय तक दोनों में से किसी ने भी कभी अपने रिश्ते के बारे में खुलकर बात नहीं की थी, लेकिन हाल ही में दीपिका ने कुबूल किया था कि रणवीर उनके ब्वॉयफ्रेंड हैं। हाल ही में रणवीर दीपिका के पैरंट्स से भी मिले थे।
दीपिका और रणवीर ने साथ में ‘रामलीला’, ‘बॉम्बे टॉकीज’ और ‘बाजीराव मस्तानी’ जैसी फिल्मों में काम किया है। उनकी अगली फिल्म ‘पद्मावती’ है, जो दिसंबर में ही रिलीज होने वाली थी लेकिन विवादों के कारण इसकी रिलीज टल गई। फिल्म में रणवीर सिंह अलाउद्दीन खिलजी का किरदार निभा रहे हैं और दीपिका रानी पद्मावती के किरदार में हैं।
Fashion Newsera