लखनऊ: उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग द्वारा प्रदेश में महिला उत्पीड़न की रोकथाम एवं पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाये जाने के उद्देश्य से लखीमपुर खीरी, फैजाबाद, फतेहपुर, आगरा तथा उन्नाव जनपदों में कल 05 अक्टूबर को महिला जनसुनवाई दिवस/समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया है।
समीक्षा बैठक में जिलाधिकारी की ओर से नामित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अथवा उनकी ओर से नामित अधिकारी के साथ जनपद में महिला उत्पीड़न की घटनाओं की सुनवाई की जायेगी। इस समीक्षा बैठक में आयोग के पदाधिकारियों द्वारा अपरिहार्य कारणोंवश प्रतिभाग नहीं किया जायेगा। कार्यक्रम के सफलतापूर्वक संचालन हेतु सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं।
