देहरादून: उत्तराखंड महिला बाल विकास समिति की जिला उपाध्यक्ष माला चौहान को महिला दिवस की एक दिन बाद याद आई। रूड़की के कई मोहल्लों में जाकर सोमवार को महिला संगोठी का आयोजन किया।
उन्होंने कहा कि महिलाएं अपने अधिकारों को समझें ताकि समाज में महिलाओं को अलग दर्जा मिले। जब तक महिलाएं जागरूक नहीं होंगी तब तक वे विकास से पिछड़ी रहेंगी।
माला चौहान ने कहा कि उत्तराखंड सरकार महिलाओं के लिए कई योजनाएं चला रही है जो जानकारी के अभाव में महिलाओं तक नहीं पहुंच पाती।
सरकार बालिका शिक्षा और बालिकाओं के विकास पर विशेष रूप से ध्यान दे रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी महिलाओं की स्थिति काफी दयनीय है, जिस पर सभी को ध्यान देने की आवश्यकता है। इस दौरान माला चौहान ने शहर में अच्छा कार्य करने वाली लगभग एक दर्जन महिलाओं को साल उढ़ाकर सम्मानित किया।
4 comments